वज्रपात से महिला गंभीर, पूर्णिया रेफर

Updated:
विज्ञापन

चिंताजनक स्थिति में उसे पूर्णिया रेफर कर दिया

विज्ञापन

भवानीपुर. शुक्रवार की दोपहर बारिश के साथ हुए वज्रपात में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी .घायल महिला भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के रहमतगंज निवासी मो कैय की पत्नी करिरा खातून है. घायल महिला के परिजनों के द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक अस्पताल भवानीपुर लाया गया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार मृगेश के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. इलाज कर रहे चिकित्सक ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिंताजनक स्थिति में उसे पूर्णिया रेफर कर दिया.घायल महिला के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह खेत मे धान रोप रहे मजदूरों के लिए खाना लेकर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. फोटो. 5 पूर्णिया 19- अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन