Bihar News: बदलते मौसम में बच्चों में बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन का खतरा, ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: बदलते मौसम में बच्चों में बढ़ रहा वायरल इंफेक्शन का खतरा, ओपीडी में बढ़ी मरीजों की संख्या

Bihar News: मौसम को लेकर लापरवाही बरतने वाले ज्यादातर लोग बीमार पड़ रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया. मौसम में परिवर्तन के साथ ही लोग वायरल सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. इसमें खासकर बुजुर्गों और बच्चों की संख्या ज्यादा है. सुबह में हल्की ठंड और दिन में गर्मी रहने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है. सरकारी व निजी अस्पताल व नर्सिंग होम में इन दिनों वायरल फीवर के केस बढ़ते जा रहे हैं. चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों अस्पताल में सभी उम्रवर्ग के बच्चों में सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है.

बच्चे व बुजुर्गों पर रखें विशेष नजर

जीएमसीएच के चिकित्सकों का कहना है कि मौसम को लेकर लापरवाही बरतने वाले ज्यादातर लोग बीमार पड़ रहे हैं. हालांकि सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है. इस कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. बदलते मौसम में बच्चे एवं बुजुर्गों का उचित देखभाल नहीं होने से बहुत ही जल्द खांसी, जुकाम की चपेट में आ जाते हैं इसीलिए बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उनको सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार जैसी बीमारियां बहुत ही जल्द हो जाती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए पौष्टिक और ताजा भोजन पर ध्यान दिया जाना बेहद जरुरी है. इसके अलावा विटामिन डी और सी युक्त पदार्थ जैसे नींबू का सेवन सर्दी में जरूर करना चाहिए.

खानपान में न बरतें लापरवाही

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर स्थित विशेष शिशु गहन इकाई के प्रभारी डॉ. प्रेम का मानना है कि बदलते मौसम में शिशुओं की ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है क्योंकि नवजात शिशु अपने शरीर का तापमान अच्छे ढंग से नियंत्रित नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें बहुत जल्दी सर्दी या गर्मी लग सकती है. दिन के समय थोड़ी गर्मी रहती है तो रात को मौसम ठंडा हो जाता है. ऐसे में खानपान और रहन सहन में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है. इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में जलन, पेट दर्द जैसी बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं. जिले के विभिन्न अस्पतालों में आने वाले अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं.

Also Read: Bettiah News: रात्रि गश्ती में लापरवाही पर नपेगी टीम, लॉ एंड आर्डर में मिली सुस्ती तो छीनी जाएगी थानेदारी

खास बातें

  • बच्चे एवं बुजुर्गों का ठंडे पेय पदाथों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • ज्यादा तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करें.
  • रात्रि के समय पंखे, कूलर या एसी के प्रयोग से बचने का प्रयास करें.
  • नवजात शिशुओं को अधिक से अधिक स्तनपान कराएं.
  • बच्चों को पानी उबालकर या फिल्टर का देना चाहिए.
  • छोटे बच्चे के गीले कपड़े समय-समय पर बदलते रहें.
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन