ePaper

50 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 09 Oct 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
50 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भवानीपुर थानाध्यक्ष

विज्ञापन

भवानीपुर . भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अलग-अलग जगहों से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से पुलिस ने 50 लीटर देसी शराब बरामद की . गिरफ्तार तस्करों में थान क्षेत्र अंतर्गत रायपुरा चमनी टोला निवासी पंकज मंडल और दुर्गापुर पूरब टोला निवासी बुचकुन साह शामिल हैं. भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शराब तस्कर पंकज मंडल के चमनी टोला नहर स्थित आवास से 20 लीटर और बुचकुन साह के दुर्गापुर पूरब टोला आवास से 30 लीटर देसी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में पुअनि विकास कुमार एवं दलबल शामिल थे. फोटो. 9 पूर्णिया 22- गिरफ्तार शराब तस्कर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन