वाहन से टक्कर में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक घायल, एक रेफर

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 13 Feb 2026 6:01 PM

विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर . बीते गुरुवार की संध्या भवानीपुर थानाक्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गये .यह हादसा जाबे गांव के समीप उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर निवासी राजा कुमार, पिंटू कुमार यादव और नंद कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर भवानीपुर की ओर आ रहे थे. जाबे के समीप पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद भवानीपुर पुलिस के 112 डायल नंबर गाड़ी से मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला. तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर इलाज के लिए लाया गया. वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. आरएन सिन्हा, एएनएम वंदना कुमारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान राजा पासवान की स्थिति गंभीर पायी गयी. सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. अन्य दोनों घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक विकास कुमार दलबल के साथ अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया एवं मामले की छानबीन में जुट गये.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन