हथियार व कारतूस संग तीन अपराधी गिरफ्तार

जानकीनगर थाना
प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थाना पुलिस ने हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला रही है. जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने मीडिया को बताया कि बीती रात झालीघाट गांव स्थित पुलिया के पास दो बाइक से पांच अपराधी अपराध की योजना बनाकर अपराध के लिए इकठ्ठा हुए थे. पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी हुलास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम के पहुंचते ही सभी अपराधी भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अपराधियों को पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधियों के पास से देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस,बाइक एवं मोबाइल बरामद की.भागे दो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार अपराधी में अमित कुमार ग्राम हरपटी वार्ड नंबर 06 थाना बनमनखी, अवनीश कुमार व ग्राम हरपटी वार्ड नंबर -06 थाना बनमनखी एवं अमित कुमार ग्राम हटिया टोल रूपौली वार्ड नंबर 11 थाना जानकीनगर शामिल है.इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक पंचम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार यादव,डीआईयू शाखा पूर्णिया एवं एसटीएफ टीम सहित अन्य जवान मौजूद थे. फोटो. 28 पूर्णिया 14- गिरफ्तार अपराधी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




