पुलिस दबिश में तीन आरोपित ने किया सरेंडर

बनमनखी.
प्रतिनिधि, बनमनखी. बीते 24 अगस्त 2020 को हुए प्रखंड के पिपरा पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष सुशील सिन्हा हत्याकांड में एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर पुलिस दबिश में तीन अभियुक्त ने न्यायालय के समक्ष शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण करनेवाले अभियुक्तों में गिरानंद मंडल ,देवन मंडल तथा सतेन्द्र मंडल साकिन पिपरा थाना बनमनखी जिला पूर्णिया शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया कि घर के समीप ही सुशील सिन्हा की निर्मम हत्या की गयी थी. मृतक के पुत्र रिंकू कुमार सिन्हा ने पिता के हत्याकांड को लेकर बनमनखी थाना को आवेदन दिया था. आवेदन के आलोक में बनमनखी थाना में 16 अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. हत्याकांड में तीन प्राथमिकी अभियुक्त फरार चल रहे थे. इसी माह के पहले हफ्ते में प्राथमिकी अभियुक्तों के घर बनमनखी पुलिस ने इश्तेहार लगाया था. इसके बाद तीनों अभियुक्त ने आत्मसमर्पण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










