सांसद पप्पू यादव के आवास को उड़ाने की मिली धमकी

Updated:
विज्ञापन
Purnia University

खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव को स्पीड पोस्ट से धमकी भरा पत्र आया है. धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बताया है. स्पीड पोस्ट सुपौल जिले से सांसद पप्पू यादव के अर्जुन भवन स्थित आवास के पते पर भेजा गया है. इसमें 15 दिनों के अंदर अर्जुन भवन को उड़ा देने की धमकी दी गयी है. पत्र में कुंदन कुमार नाम के युवक ने पप्पू यादव को खुली चुनौती देते हुए अपनी उल्टी गिनती शुरू कर लेने की धमकी दी है. स्पीड पोस्ट पर लिखे नाम और पते के मुताबिक सांसद पप्पू यादव को धमकी भरा ये लेटर सुपौल जिले के छातापुर से आया है. खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त बताते हुए कुंदन कुमार ने अपने पते के साथ ही दो मोबाइल नंबर भी दर्शाये हैं. स्पीड पोस्ट सांसद पप्पू यादव के वर्धमान हाता स्थित अर्जुन भवन पर भेजा गया है. इस पर सांसद कार्यालय के नंबर के अलावा दूसरा मोबाइल नंबर भी दर्शाया गया है. इससे पहले भी छठ पर्व से पूर्व पप्पू यादव को फोन पर अज्ञात शख्स द्वारा कई बार धमकी दी गयी थी. सबसे पहले फोन पर धमकी देने वाले एक युवक को पूर्णिया पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल सांसद पप्पू यादव पूर्णिया से बाहर हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन