इटली में एडवांस्ड मैटिरियल्स साइंस वर्ल्ड कांग्रेस में प्रो एके पांडेय के शामिल होने में फंसा पेंच

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

– पूर्णिया विवि के समक्ष एनओसी का मसला विचाराधीन – सीनेट की छठी बैठक में एनओसी देने की उठी मांग पूर्णिया. पूर्णिया विवि के पूर्व परीक्षा नियंत्रक व भौतिकी के प्राध्यापक प्रो. ए के पांडे को आगामी 30 – 31 मार्च को इटली में एडवांस्ड मैटिरियल्स साइंस वर्ल्ड कांग्रेस में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है. हालांकि पूर्णिया विवि की ओर से एनओसी दिये जाने के मामले में कुछ पेंच फंस गया है. सीनेट की छठी बैठक में आइएमए की ओर से सीनेट सदस्य व वरिष्ठ सर्जन डॉ. संजीव कुमार ने यह मसला सामने रखा. डॉ संजीव ने कहा कि हमारे एक शिक्षक को इटली में व्याख्यान देने के लिए इटली में एडवांस्ड मैटिरियल्स साइंस वर्ल्ड कांग्रेस में बुलाया गया है. यह काफी गौरव की बात है. पूर्णिया विवि के समक्ष उन्हें एनओसी देने का मसला विचाराधीन है. इस मामले में विवि प्रशासन से शीघ्र पहल करने की जरूरत है. बता दें कि भौतिकी के प्राध्यापक प्रो. ए के पांडे ने कॉपर और स्टेनम(टीन) के एलॉय पर थर्मोडायनामिक्स और स्ट्रक्चरल प्रॉपर्टिज पर महत्वपूर्ण शोध किया है. इस विषय पर उनके हालिया पब्लिकेशन को लेकर एडवांस्ड मैटिरियल्स साइंस वर्ल्ड कांग्रेस के प्रोग्राम डाइरेक्टर ब्लेसी जोसेफाइन ने उन्हें बाकायदा न्यौता भेजा है. इस आलोक में प्रो. पांडेय ने विवि प्रशासन से आवश्यक पत्राचार किया है और एनओसी देने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन