किराना दुकान में चोरी का आरोपित गिरफ्तार

केहाट थाना
पूर्णिया. किराना दुकान में में आटा की बोरी चोरी करने के आरोप में केहाट थाना की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्त चंपानगर का मिट्ठू कुमार बताया गया है.बीते 28 अगस्त को कोशी कॉलोनी निवासी नागेश कुमार सिंह के केहाट थाना अंतर्गत उर्स लाईन कॉन्वेंट स्कूल के सामने स्थित सुमित्रा स्टोर नामक किराना दुकान से आटा की बोरी चोरी हो गई थी.इस मामले में किराना दुकानदार द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मिट्ठू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




