खुले में कचरा जलाने का सिलसिला बदस्तूर जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 6:41 PM
धमदाहा
धमदाहा. करीब 25 लाख प्रतिमाह नगर पंचायत साफ सफाई पर खर्च करती है परन्तु गठन के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत कचरा निस्तारण की व्यवस्था नही कर पायी है. इसके कारण नगर से निकलने वाला कचरा को यत्र तत्र न सिर्फ फेंका जाता है बल्कि खुले में कचरे को जलाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है . बताते चलें कि नगर पंचायत वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए तैयार किए गए बजट में कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर फोकस तो किया परन्तु 6 माह बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत इस दिशा में कोई ठोस कदम नही उठा पायी है जिससे कचरे को यत्र तत्र फेंकने व जलाने की मजबूरी बनी हुई है. मुख्य पार्षद रानी देवी ने बताया कि कचरा डंपिंग यार्ड का स्थल अभी चयनित नहीं है . उन्होंने बताया कि कचरा जलाने की जानकारी नही है. नगर पंचायत ईओ दिव्या मिश्र ने बताया कि अंचल कार्यालय को स्थान चयन के लिए पत्र भेजा गया. अंचल द्वारा जगह चिह्नित होते ही कचरा निस्तारण की व्यवस्था कर ली जायेगी. फोटो. 12 पूर्णिया 20- जमीन पर फैला कचरा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










