पूर्णिया विवि के नये कुलपति प्रो पवन कुमार झा होंगे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Aug 2024 6:58 PM
पूर्णिया विवि के नये कुलपति प्रो पवन कुमार झा होंगे. सोमवार को प्रो राजनाथ यादव का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर राजभवन ने प्रो पवन कुमार झा को कुलपति का दायित्व सौंपा है.
पूर्णिया. पूर्णिया विवि के नये कुलपति प्रो पवन कुमार झा होंगे. सोमवार को प्रो राजनाथ यादव का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर राजभवन ने प्रो पवन कुमार झा को कुलपति का दायित्व सौंपा है. प्रो पवन कुमार झा पूर्णिया विवि के लिए पुरानी पहचान रखते हैं. पूर्णिया विवि के डीन छात्र कल्याण के रूप में विभिन्न विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने और उसकी मान्यता हासिल करने तक में अपना महती योगदान दिया. इसी के परिणाम स्वरूप पीजी की पढ़ाई में पूर्णिया विवि अपने पैतृक विवि से भी आगे निकल गया. कटिहार के डीएस कालेज को इनकी शैक्षणिक सेवा को देखते हुए बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने भी इनके अनुभव का फायदा उठाया. पूर्णिया विवि के प्रतिकुलपति के नाते भी पर्दे के पीछे रहकर कई बार पूर्णिया विवि को असहज स्थिति से बचाया.नये कुलपति प्रो पवन कुमार झा से सीमांचल के शैक्षणिक विकास की भी काफी अपेक्षा है. अपने क्रियाकलापों में काफी व्यवहारिक होने के कारण यह अपेक्षा प्रासंगिक भी है. इधर, विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो अंजनी मिश्रा ने बताया कि राजभवन के निर्देश पर नये कुलपति प्रो पवन कुमार झा होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










