विधायक अख्तरुल ने सदन में उठाया प्रवासी मजदूरों का मसला

Updated:
विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

प्रतिनिधि अमौर. अमौर विधायक और एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रवासी मजदूरों का मसला विधानसभा में उठाया है. विधायक अख्तरुल ईमान ने सरकार से आग्रह किया है कि जिस प्रकार दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रवासी मजदूरों के शव सरकारी खर्च पर घर लाने का प्रावधान है, उसी प्रकार प्राकृतिक मृत्यु होने पर भी उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार उठाए. विधायक अख्तरुल ईमान ने तर्क दिया कि जो लोग रोजगार के लिए अपने घर-बार को छोड़कर बाहर जाते हैं, वही असल में बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. उनके द्वारा भेजा गया पैसा ही राज्य के बाजारों और विकास की गति को बनाए रखता है. ऐसे में उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों पर ध्यान देना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन