ePaper

दुर्भाग्यपूर्ण है आप नेताओं की गिरफ्तारी : प्रो आलोक

Updated at : 22 Feb 2026 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्भाग्यपूर्ण है आप नेताओं की गिरफ्तारी : प्रो आलोक

यातायात पुलिस की शिकायत पर गिरफ्तारी

विज्ञापन

पूर्णिया. बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रो. आलोक कुमार ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार झा एवं आप के वरिष्ठ नेता इरशाद पूर्णवी मुखिया की यातायात पुलिस की शिकायत पर गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा है कि पूर्णिया शहर में निजी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था नहीं रहने के चलते वाहन मालिकों को सड़क के किनारे खाली जगहों पर वाहन रखने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है,आवश्यक चिकित्सा कार्य के लिए सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना लोगों की विवशता है. प्रो. आलोक ने कहा है कि वाहन मालिकों को यातायात पुलिस द्वारा बेवजह आम नागरिकों को परेशान करना आम बात हो गई है. हालांकि पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में काफ़ी सुधार भी हुआ है. इसके लिए प्रशासन का भी हमलोग सराहना करते हैं. प्रो. आलोक ने कहा है कि पुलिस द्वारा बेवजह राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को अपमानित करना और बिना चालान काटे आप नेताओं को जेल भेजने के कार्रवाई अनुचित है. उन्होंने कहा है कि अवैध पार्किंग के लिए चालान भी काटा जा सकता जिसे लोग भुगतान भी करते रहते हैं. छोटी -छोटी गलतियों को लेकर अपराधी जैसा व्यवहार करने से पुलिस की छवि खराब हो रही है. प्रो. आलोक ने जिला के पुलिस अधीक्षक से इस तरह के वारदात के लिए यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारियों को क़ानूनी प्रावधान के तहत ही जुर्माना करने की मांग की है,

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन