शराब बेचने में चाय दुकानदार गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र मे देसी शराब के धंधे में संलिप्त एक चाय दुकानदार को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर सुनील कुमार मंडल उर्फ परदेशिया साकिन मंडल टोला विष्णुपूर, अमौर का निवासी बताया गया. अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार मंडल विष्णुपूर हाट में चाय की दुकान करता है. चाय दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहा था . पुलिस ने चाय दुकान में छापेमारी कर दो लीटर देसी चुल्हाई शराब बरामद की. आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फोटो. 27 पूर्णिया 14- अवैध शराब के कारोबार में गिरफ्तार अभियुक्त सुनील मंडल.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




