हरदा में भव्य हिंदू सम्मेलन में संस्कार, भक्ति व शक्ति पर बल

Updated:
विज्ञापन

हरदा

विज्ञापन

हरदा . जिला मुख्यालय से सटे हरदा बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया . इसमें हरदा, कवैया मंडल के समस्त हिन्दू परिवारों ने भाग लिया. मंच संचलन अचलदेव मेहता ने किया.सभा का नेतृत्व मनीष कुमार भारती, शंकर प्रसाद साह हरदा हिन्दू संगठन ने किया. सभी महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर गणेश वंदना से सम्मेलन की विधिवत शुरुआत की गई. देवानंद तिवारी बाबा, संत मुरारी दास त्यागी, संत रामेश्वर ठाकुर ,आशा देवी , जीवन जी ने संबोधित किया. मनमोहन ठाकुर सीधेश्वर नाथ मंदिर ने कहा कि जात पात की विदाई करें. हम सभी हिन्दू भाई भाई हैं. भक्ति और शक्ति दोनों को लेकर चलें. बच्चों की पढ़ाई और संस्कार पर ध्यान देने की जरूरत है. हमारे पूर्वजों के बारे में बच्चों को जानकारी दें. अपनी मातृभाषा का उपयोग करें. पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है . इस मौके पर रमेश मेहता, निर्मल मेहता ,मिथिलेश पंडित,अभिमन्यु कुमार, राकेश यादव, दिनेश प्रसाद यादव, यमुना प्रसाद साह, मनोज पोद्दार,कुमुद झा, आशीष कुमार,राजकुमार भगत, सुमित कुमार,शुभम पाठक,अविनाश चौरसिया,उमेश गुप्ता, निर्मल कुमार आदि का सहयोग सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन