कोहवारा व रामनगर में फसल पर ड्रोन से छिड़काव

Updated at : 13 Feb 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
कोहवारा व रामनगर में फसल पर ड्रोन से छिड़काव

कोहवारा व रामनगर में

विज्ञापन

केनगर. किसानों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा. पहली बार नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में एग्रीकल्चर ड्रोन पायलट रवीश पवार और अवनीश यादव की मदद से कोहवारा गांव एवं रामनगर गांव के कई एकड मक्का लगी फसल में एनपीके और मैग्नीशियम का छिड़काव किया गया. इस मौके पर विशेषज्ञ मिथिलेश कुमार एवं एमडीआर तपन कुमार झा ने बताया कि ड्रोन तकनीक किसानों के लिए एक वरदान की तरह है. जलवायु अनुकूल कृषि क्षेत्र में ट्रायल के रूप में अभी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया की एग्रीकल्चर ड्रोन की मदद से खेतों में दवा और खाद का छिड़काव करने से समय और लागत दोनों की बचत होती है. लागत में 25 फीसदी तक कमी आ सकती है. यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. इस मौके पर किसान सुदिष्ट कुमार सिंह, शंकर सिंह, कोहवारा पैक्स अध्यक्ष बीरबल कुमार मंडल, चंदन कुमार मंडल, मुन्ना विश्वास आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन