पूर्णिया विवि में सीनेट की छठी बैठक आज

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विवि

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विवि में सीनेट की छठी बैठक आज होगी. इसे लेकर कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कुलसचिव डॉ. अखिलेश कुमार की ओर से जारी पत्रांक 233 दिनांक 27.1.2026 के अनुसार, 30 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से विवि सीनेट हॉल में सीनेट की यह बैठक होगी. विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीनेट की बैठक आज होगी. जानकारी के अनुसार, सिंडिकेट की 22 वीं बैठक और 23 वीं बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों को सीनेट के समक्ष रखा जायेगा. इनमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट पर विशेष तौर पर चर्चा होगी. जबकि शैक्षणिक निर्णयों , रिक्त पदों पर गेस्ट लेक्चरर की नियुक्ति का अनुमोदन लिया जायेगा. पूर्णिया विवि की ओर से 233 सहायक प्राध्यापक और 61 एलडीसी कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव उच्च शिक्षा विभाग को भेजे जाने को लेकर आवश्यक चर्चा की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन