संतोष तिवारी ने रेलवे यूनियन से दिया त्यागपत्र

यूपीएस जैसे फैसले लेने से मैं व्यथित हो गया हूं
प्रतिनिधि, बनमनखी. पूर्व मध्य रेल में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन से संतोष कुमार तिवारी ने अपना त्याग पत्र यूनियन के महामंत्री को सौपा. संगठन सदस्य संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि 29 वर्षो से मैंने एक अनुशासित सिपाही के रूप में रेल मजदुर और संगठन की सेवा की है. मुझे यूनियन ने शाखा के पदाधिकारी सचिव, केंद्र में कार्यकारी अध्यक्ष, सहायक महासचिव और एआइआरएफ की वर्किंग कमेटी के सदस्य के रूप में कार्य करने की जिम्मेवारी दी जिसको सभी के सहयोग से निर्वहन किया. वर्तमान में कर्मचारियों के मुद्दों से दूरी, यूनियन द्वारा न्यू पेंशन स्कीम की लड़ाई में कर्मचारी के विरुद्ध यूपीएस जैसे फैसले लेने से मैं व्यथित हो गया हूं. फोटो. 3 पूर्णिया 10 परिचय : वरीय अनुभाग अभियंता संतोष कुमार तिवारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










