दिवस विशेष पर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

दिवस विशेष
पूर्णिया. कांग्रेस नेताओं ने दिवस विशेष पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उन्हें नमन किया. गांधी जी की पुण्यतिथि के विशेष अवसर पर गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ जिसमें देश की आजादी में गांधी जी के योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि यह दिन हमें न केवल उनके बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि उनके आदर्शों, विचारों और सत्य की मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है. महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता का जीवंत उदाहरण था. उन्होंने बिना हथियार उठाऐ, अहिंसा की बल पर भारत को आजादी की राह दिखाई. श्री यादव ने कहा कि गांधीजी के विचारों और आदर्शों पर चल कर ही देश में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनके बताएं मार्ग-सत्य और अहिंसा-को अपने जीवन में अपनाएं तो यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार, उनका संघर्ष उनके बलिदान युगों तक मानवता को मार्गदर्शन देता रहेगा. इस अवसर पर मो. मजहरूल बारी, मनोज कुमार मंडल, आदित्य कुमार, नीरज यादव, अशेश्वर राय, रमाकांत पंडित, ध्रुव कुमार, जगदीश राय, नवलेश मिश्रा, प्रदुमन राम, निलेश ठाकुर, करण कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










