सड़क सुरक्षा को लेकर उठाये गये कदमों का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर उठाये गये कदमों का स्वागत

पूर्णिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल एवं सदर विधायक विजय कुमार खेमका के प्रति आभार व्यक्त किया है. श्री गोस्वामी ने कहा कि खुश्कीबाग स्थित जर्जर रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव, साथ ही मेडिकल कॉलेज के सामने फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेष प्रावधान, आम जनता, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. उन्होंने उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा संबंधित विभाग को डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश को दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे परियोजना जल्द धरातल पर उतरेगी और पूर्णिया शहर की यातायात समस्या में उल्लेखनीय सुधार होगा. विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के ऐसे सकारात्मक प्रयासों से पूर्णिया सहित संपूर्ण सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नए साल में क्षेत्र को वास्तविक सौगात प्राप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन