राजस्व महाभियान में आवेदनों के निष्पादन में आयी तेजी, रविवार को अवकाश के दिन भी क्षेत्र में हुआ कार्य

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Jun 2026 6:08 PM

विज्ञापन

भवानीपुर अंचल में चल रहे राजस्व महाभियान के तहत अंचल प्रशासन ने लंबित आवेदनों के निष्पादन में तेजी ला दी है. 11 से 17 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पंचायतों में शिविर लगाकर जमाबंदी सुधार, नामांतरण और अन्य राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन लिए जा रहे हैं. रविवार को अवकाश के दिन भी विशेष कैंप लगाकर आवेदनों की स्कैनिंग और ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी रही ताकि रैयतों को समय पर लाभ मिल सके.

विज्ञापन

पूर्णिया के भवानीपुर से रिपोर्ट :

भवानीपुर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे राजस्व महाभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में भवानीपुर अंचल प्रशासन ने तेजी ला दी है. आम रैयतों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को अवकाश के दिन भी अंचल कार्यालय एवं पंचायत में विशेष शिविर आयोजित कर लंबित आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी रखी गई. 11 जून से 17 जून तक संचालित राजस्व महाभियान के तहत सभी हल्का क्षेत्रों में शिविर लगाकर रैयतों से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं. इनमें डिजिटल जमाबंदी में दर्ज त्रुटियों का सुधार, ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करना, उत्तराधिकार नामांतरण तथा बंटवारा आधारित नामांतरण से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से शामिल हैं.

आवेदनों के त्वरित निष्पादन को विशेष कार्ययोजना:

अंचलाधिकारी ईशा रंजन एवं राजस्व पदाधिकारी सादिक अहमद ने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष कार्ययोजना बनायी गई है. इसी क्रम में रविवार को कैंप मोड में कार्य करते हुए प्राप्त आवेदनों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग, पोर्टल पर अपलोडिंग एवं निष्पादन की प्रक्रिया को गति दी गई. उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. अधिकारियों ने बताया कि राजस्व महाभियान 17 जून तक जारी रहेगा. इस अवधि में भवानीपुर अंचल के सभी पंचायतों से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा. अभियान को सफल बनाने के लिए अंचल कार्यालय के सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा नियमित रूप से कार्यों की निगरानी की जा रही है. रविवार को आयोजित विशेष शिविर में अंचल निरीक्षक राज रंजन भास्कर, राजस्व कर्मचारी मो. जैनुल सहित अन्य राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे और आवेदनों के निष्पादन में सक्रिय भूमिका निभाई. प्रशासन का लक्ष्य अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन