पूर्णिया विवि में गणतंत्र दिवस समारोह आज, तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणतंत्र दिवस

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय समेत सभी उच्च शैक्षणिक परिसरों में गणतंत्री दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पूर्णिया विवि में प्रशासनिक और पीजी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह झंडोतोलन करेंगे. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. विवेकानंद सिंह ने बताया कि पूर्णिया विवि के प्रशासनिक भवन में सोमवार की सुबह 8:30 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण होगा. इस दौरान कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मियों को संबोधित भी करेंगे. इसके बाद पीजी ब्लॉक में तिरंगा फहराया जायेगा. इधर, पूर्णिया कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रो. सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस समारोह आज होगा. पूर्णिया कॉलेज में सुबह 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. इस दौरान एनसीसी कैडेट्स विशेष तौर पर सलामी देंगे. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में सुबह 9:30 बजे प्रधानाचार्य प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता झंडोत्तोलन करेंगे. पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक समेत सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन