बिजली का करेंट लगने से राज मिस्त्री की मौत, एक मजदूर घायल

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
बिजली का करेंट लगने से राज मिस्त्री की मौत, एक मजदूर घायल

घर के छत पर काम कर रहे एक राज मिस्त्री की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. घर के छत पर काम कर रहे एक राज मिस्त्री की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार को मधुबनी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में हुई. मृतक राज मिस्त्री का नाम निरंजन बर्मन 60 वर्ष बताया गया है. वहीं घायल मजदूर गणेश बावड़ी का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है. घटना के संबंध में मृतक का बेटा बिमल ने बताया कि गृह स्वामी ने जबरन उनके पिता से घर के छत पर काम करवाया, जबकि छत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गुजरता है. उन्होंने बताया कि उनके पिता काम करने से इनकार कर रहे थे, बावजूद इसके उनसे काम लिया गया. घटना के बाद गृह स्वामी घर छोड़कर फरार हो गया है. उन्होंने बताया कि बिजली का करेंट लगने के बाद पिता को जीएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. मामले में मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. थाना से पुलिस पदाधिकारी को जीएमसीएच भेजा गया है.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन