अब कॉलेजों को पूर्णिया विवि देगा आउटसोर्सिंग से मैन पावर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 6:47 PM

विज्ञापन

संविदाकर्मी को रखने और हटाने का अधिकार पूर्णिया विवि ने अपने पास ले लिया है

विज्ञापन

पूर्णिया. अब किसी भी संविदाकर्मी को रखने और हटाने का अधिकार पूर्णिया विवि ने अपने पास ले लिया है. अधीनस्थ कॉलेजों को अगर अपने कार्य संचालन के लिए संविदा पर कर्मी की आवश्यकता महसूस होगी तो उसे पूर्णिया विवि को इसकी जानकारी देनी होगी. कॉलेज की आवश्यकता के अनुसार पूर्णिया विवि आउटसोर्सिंग के तहत संविदाकर्मियों को उपलब्ध करायेगा. इन संविदाकर्मियों की सेवा पूरी तरह से पूर्णिया विवि के मातहत होगी. पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो. राजनाथ यादव ने बताया कि उनके कार्यकाल के पहले अंगीभूत कॉलेजों ने संविदा पर कर्मियों को अपने स्तर से बहाल कर लिया था. इसमें ना तो न्यूनतम मजदूरी का ध्यान रखा गया और ना ही विहित प्रक्रिया का पालन किया गया. इस वजह से पूर्णिया विवि को भी उच्च स्तर पर असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है. इसलिए विवि ने यह तय किया है कि अब कॉलेज को संविदाकर्मियों को ना तो रखने का अधिकार होगा और ना ही हटाने का. पूर्णिया विवि के स्तर से ही मांग के अनुरूप आउटसोर्सिंग के तहत कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. इसके लिए सभी कॉलेजों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. कुलपति प्रो. राजनाथ यादव ने बताया कि अब अगर कोई कॉलेज अपने स्तर से किसी भी कार्य संचालन के लिए संविदा पर कर्मी रखते हैं तो संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. फोटो. 27 पूर्णिया 25 परिचय- पूर्णिया विवि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन