मछली मारने के विवाद में टॉर्च से वार कर अधेड़ की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया के सरसी में मछली मारने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बीच-बचाव करने पहुंचे अधेड़ मो. इशाक की टॉर्च से सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 10 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Purnia News: पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के नया टोला में देर रात मछली मारने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. झगड़ा शांत कराने पहुंचे 57 वर्षीय मो. इशाक के सिर पर टॉर्च से कथित तौर पर जोरदार वार कर दिया गया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने घटना के करीब 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

मछली मारने के दौरान शुरू हुआ विवाद

घटना सरसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रेमराज मझुआ के वार्ड संख्या 17 स्थित नया टोला की है. पुलिस के अनुसार एक ही मोहल्ले के कुछ लोग देर रात घर के पास मछली मार रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर मो. जम्हरा और मो. इशाक के बेटे के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गयी.

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. हंगामा बढ़ने की जानकारी मिलने पर मो. इशाक मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगे.

बीच-बचाव करने पहुंचे इशाक के सिर पर किया वार

पुलिस के अनुसार इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने मो. इशाक के सिर पर टॉर्च से जोरदार प्रहार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग वहां से फरार हो गये.

घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान प्रेमराज मझुआ के वार्ड संख्या 17 स्थित नया टोला निवासी मो. इशाक के रूप में हुई है.

Purnia News: दोनों पक्ष आपस में गोतिया, 10 घंटे में गिरफ्तारी

एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं. मछली मारने के दौरान विवाद शुरू हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया. इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मो. इशाक की हत्या कर दी गयी.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, मोहल्ले में शोक के साथ तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटायी जा रही है.

Also Read: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड का बदलेगा नाम? JDU के सांसद और मंत्री के बयान से चर्चा तेज

Also Read: प्रशांत किशोर बोले- हां हूं मैं बेचारा, CM सम्राट चौधरी के इस बयान का PK ने दिया रिप्लाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन