ठंडी फुहारों के साथ हुई पूर्णिया की सुबह, आज भी मौसम रहेगा सुहाना : कल से येलो अलर्ट
बारिश के बाद सुहाना मौसम
पूर्णिया में आज ठंडी फुहारों और सुहावने मौसम के साथ दिन की शुरुआत हुई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार से जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे अगले 24 घंटों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है.
पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट.
आपके शहर में
पूर्णिया. पूर्णिया में मंगलवार की शुरुआत ठंडी फुहारों और सुहावने मौसम के साथ हुई. सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. मौसम के मिजाज को देखते हुए पूरे दिन बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना है.
प्रमुख बातें
- पूर्णिया में ठंडी फुहारों के साथ हुई सुबह की शुरुआत.
- हल्की बारिश और बादलों से लोगों को गर्मी से राहत.
- मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की.
- बुधवार से येलो अलर्ट रहने की संभावना.
- पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार.
मानसून के सक्रिय रहने से जिले में मौसम फिलहाल अनुकूल बना हुआ है. हालांकि, लगातार तेज बारिश जैसी स्थिति अभी नहीं बनी है और मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है.
आज राहत, कल से येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि बुधवार से जिले के लिए येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना है. ऐसे में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.
पूरे सप्ताह बारिश की संभावना
मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए इस सप्ताह जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. बीच-बीच में धूप निकल सकती है, लेकिन ठंडी हवाएं लोगों को राहत देती रहेंगी.
और पढ़ें : GMCH पूर्णिया ओपीडी : जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, समय से पहुंचकर कराएं इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए