GMCH पूर्णिया ओपीडी : जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, समय से पहुंचकर कराएं इलाज

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

जीएमसीएच पूर्णिया ने मंगलवार की ओपीडी के लिए विभागवार डॉक्टरों की सूची जारी कर दी है. मरीज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तथा दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. जाने किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

पूर्णिया से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूर्णिया : गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया ने मंगलवार की ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहने वाले चिकित्सकों की सूची जारी कर दी है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर निर्धारित समय पर मरीजों का उपचार एवं परामर्श देंगे. मरीजों से समय पर पंजीकरण कराकर ओपीडी सेवा का लाभ लेने की अपील की गई है.

ओपीडी का समय

  • सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक.
  • शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक.

पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) का समय

  • सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.
  • दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक.

मंगलवार को इन विभागों में उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक

विभागचिकित्सक
मेडिसिनडॉ. पंकज
गायनीडॉ. प्रियंका, डॉ. नीतू, डॉ. शगुफा
सर्जरीडॉ. मीरा, डॉ. आशीष साहू
ऑर्थोपेडिकडॉ. डी.के. यादव
पीडियाट्रिकडॉ. राजू कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. आमिर
स्किनडॉ. एम. राजा
ईएनटीडॉ. ज्योति
नेत्रडॉ. प्रज्ञा प्रसून, डॉ. शीलमनी

मरीजों के लिए जरूरी जानकारी

अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि मरीज निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण कराकर संबंधित विभाग में चिकित्सकों से परामर्श लें. समय पर पहुंचने से अनावश्यक भीड़ और प्रतीक्षा से बचा जा सकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन