पूर्णिया यूनर्वसिर्टी में 75% से कम अटेंडेंस हुई तो नहीं मिलेगी राहत, नए छात्रों को कुलपति की दो टूक चेतावनी

कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को पौधा देकर स्वागत करती पूर्णिया कालेज की प्रधानाचार्या प्रो.सावित्री सिंह
Purnea University: अगर आपने पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लिया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने साफ कर दिया है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति होने पर विश्वविद्यालय किसी तरह की राहत नहीं देगा. साथ ही उन्होंने सफलता का ऐसा मंत्र भी दिया, जिसे हर छात्र को जानना चाहिए.जानिए उन्होंने छात्रों को और क्या सलाह दी.
पूर्णिया से रिपोर्ट
Purnea University: पूर्णिया कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के सत्रारंभ समारोह के दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने नए छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी और इससे कम अटेंडेंस होने पर किसी प्रकार की छूट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. कुलपति ने छात्रों से कॉलेज के संसाधनों का पूरा लाभ उठाने और प्रतियोगी माहौल में खुद को बेहतर बनाने की अपील की.
75 प्रतिशत उपस्थिति पर कुलपति का स्पष्ट संदेश
सत्रारंभ समारोह में कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई को गंभीरता से लेना होगा. नियमित कक्षाओं में भाग लेना अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शैक्षणिक जिम्मेदारी है.
उन्होंने साफ कहा कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. इसलिए शुरुआत से ही नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें.
सफलता का मंत्र भी दिया
कुलपति ने छात्रों से कहा कि सेवा, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ही जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.
उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि शिक्षकों के हर लेक्चर को ध्यान से सुनें, जरूरी नोट्स बनाएं और टेक्स्ट बुक के साथ रेफरेंस बुक का भी नियमित अध्ययन करें. उनका कहना था कि केवल परीक्षा पास करने के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जित करने के उद्देश्य से पढ़ाई करनी चाहिए.
अपने संघर्षों का जिक्र कर बढ़ाया छात्रों का हौसला
प्रो. विवेकानंद सिंह ने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि चुनौतियां हर छात्र के सामने आती हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो हार नहीं मानते.
उन्होंने छात्रों से कहा कि प्रतियोगिता हमेशा उन लोगों से करें जो मेहनत और पढ़ाई में आगे हैं. इससे खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलेगी.
समर्थ पोर्टल से बदली विश्वविद्यालय की पहचान
कुलपति ने कहा कि समर्थ पोर्टल लागू होने के बाद पूर्णिया विश्वविद्यालय को नई पहचान मिली है. इससे छात्रों से जुड़ी कई प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हुई हैं.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनेगा और उचित माध्यम से आने वाली शिकायतों का समाधान भी करेगा.
पटना: MLC पद की शपथ लेने के बाद पवन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की.
पढ़ाई के साथ खेल और संस्कृति पर भी जोर
कुलपति ने कहा कि केवल किताबों तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है. छात्रों को खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए.
उनका मानना है कि ऐसी गतिविधियां व्यक्तित्व विकास के साथ नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं.
प्रधानाचार्या ने छात्रों को दी जिम्मेदारी निभाने की सीख
पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. सावित्री सिंह ने कहा कि कॉलेज छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई की जिम्मेदारी छात्रों की है, जबकि बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना कॉलेज का दायित्व है.
उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, धैर्य और जिम्मेदारी का पालन करने वाले छात्र ही आगे बढ़ते हैं. संसाधन सीमित होने के बावजूद मेहनत करने वालों की सफलता का महत्व अधिक होता है.
समारोह के दौरान प्रधानाचार्या ने पौधा और अंगवस्त्र देकर कुलपति का स्वागत किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और कॉलेज के कई शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा
ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










