मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज

12 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में नीतीश कुमार करेंगे जन संवाद
12 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में नीतीश कुमार करेंगे जन संवाद सीएम की यात्रा का रूपरेखा – जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल का करेंगे निरीक्षण – मां पूरण देवी मंदिर में मुख्यमंत्री करेंगे पूजा अर्चना – योजनाओं का उद्घाटन और नई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास – जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक पूर्णिया. 12 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी को अब अंतिम टच दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे बल्कि जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम में होना है. इसको लेकर भव्य पंडाल का निर्माण और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. स्टेडियम के पीछे रंगभूमि मैदान में दो हैलीपैड का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा स्टेडियम के चारों तरफ बेरिकेटिंग की जा रही है. मुख्यमंत्री का मां पूरणदेवी मंदिर भी आयेंगे. इसको लेकर स्टेडियम से पूरणदेवी मंदिर जानेवाली सड़क के दोनों तरफ साफ-सफाई की जा रही है. डीएम अंशुल कुमार सभी स्थलों का मुआयना कर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. मुख्यमंत्री यात्रा के दौरान नव निर्मित डेयरी मत्स्य पशुपालन संसाधन विभाग, जिला स्तरीय संसाधन प्रशिक्षण केंद्र जिला पूर्णिया में संबंधित विभागों द्वारा लगाये गये सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री मां पूरण देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. जिला पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष स्टॉल और काउंटर तैयार किए जा रहे हैं. विभाग द्वारा पशुओं के टीकाकरण और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की गयी है. मछली पालन की स्थिति का मुआयना सीएम कर सकते हैं. इसकी तैयारी की जा रही है. पशुपालन कार्यालय परिसर को नया लुक दिया जा रहा है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम और पशुपालन कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किए गए हैं. इस मौके पर प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विभिन्न योजनाएं जो पूर्ण हैं, उसका उद्घाटन और नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




