ePaper

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पूजा बोस की कठपुतली बनी आकर्षण का केंद्र

Updated at : 11 Apr 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पूजा बोस की कठपुतली बनी आकर्षण का केंद्र

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

विज्ञापन

पूर्णिया. पटना में आयोजित टीएलएम-2 मेले में पूर्णिया जिले के प्राथमिक विद्यालय जनकबाग कुल्लाखास कसबा की शिक्षिका पूजा बोस ने अपने नवाचार से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उनके द्वारा प्रस्तुत ‘छड़ी एवं मजे से बनी कठपुतली का सुबोपली खेल’मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा. यह गतिविधि न केवल शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बनी, बल्कि बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय रही. इस मेले का उद्देश्य था कि शिक्षक अपनी रचनात्मकता और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर शिक्षण को अधिक प्रभावशाली और रोचक बना सकें. पूजा बोस ने सादे एवं आसानी से उपलब्ध सामग्री से कठपुतलियों का निर्माण किया और उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल कर एक अनोखा उदाहरण पेश किया. उन्होंने बताया कि इस खेल के जरिए बच्चे विभिन्न विषयों को संवाद और अभिनय के माध्यम से आसानी से समझ पाते हैं, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है. पूजा बोस का कहना है कि अगर शिक्षण में मनोरंजन और खेल को जोड़ा जाए तो बच्चे पढ़ाई में रुचि लेने लगते हैं और कठिन विषय भी सरल लगने लगता है. पूजा की यह प्रयोग विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को ध्यान में रखते हुए किया गया जहां संसाधनों की कमी होती है, लेकिन नवाचार की कोई सीमा नहीं होती. मेले में बिहार के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों शिक्षकों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने टीएलएम मॉडल प्रस्तुत किये. पूजा बोस की प्रस्तुति को शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और आगंतुकों द्वारा खूब सराहा गया. इसे विद्यालयों में अपनाये जाने योग्य नवाचार बताया गया. मेले में शिक्षिका पूजा बोस ने स्वरचित कविता अपर मुख्य सचिव के नाम भेंट की. ………………..

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए जिले के नौ शिक्षक

पूर्णिया. राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 2.0 प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले से 9 शिक्षक पटना में शामिल हुए. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से शिक्षिका पूजा बोस, शिप्रा पॉल राय, माधुरी कुमारी, मारिया मसूद, हंसदीप भारती, संजीत कुमार भारती, परेश रंजन, आनंद कुमार दुबे, मिथिलेश कुमार शामिल थे. इन चयनित शिक्षकों ने अपने विद्यालय, प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया. राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 2.0 एससीइआरटी पटना में आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया जिला के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में चयनित शिक्षिका पूजा बोस ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रखंड से लेकर जिला स्तरीय तक हुई. इसके बाद राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमे हम सभी चयनित शिक्षक मेला में शामिल हुए. इसमे बहुत कुछ सीखने को मिला और यादगार साबित हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन