ePaper

आज के राजनेताओं को शास्त्री जी से सीख लेने की है जरूरत : महापौर

Updated at : 21 Sep 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
आज के राजनेताओं को शास्त्री जी से सीख लेने की है जरूरत : महापौर

महापौर बोलीं

विज्ञापन

पूर्णिया. टैक्सी स्टैंड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर सेवा सदन में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व भोला पासवान की 111वीं जयंती मनायी गयी. जयंती समारोह में पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुई. महापौर विभा कुमारी ने सर्वप्रथम भोला पासवान शास्त्री जी की प्रतिमा एवं तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. महापौर ने देश के सबसे ईमानदार नेता, पूर्णिया के अनमोल रत्न, पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती समारोह में मौजूद मौजूद लोगों को धन्यवाद दिया एवं स्व. शास्त्री जी को शत-शत नमन किया. उन्होंने कहा कि देश में जब भी ईमानदार राजनेताओं की बात होती है तो दो नाम जो निर्विवाद है, वह भोला पासवान शास्त्री जी और कर्पूरी ठाकुर जी का ही नाम होता है.आज के राजनेताओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है. इस मौके पर आंबेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष जीतन लाल राम ने भी स्व. शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला. मौके पर मुख्य रूप से आलोक यादव, श्रीप्रसाद महतो, वार्ड पार्षद अभिजीत कुमार उर्फ निप्पू पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान, पोलो पासवान, श्याम लाल पासवान, रमेश पासवान, डा. गजाधर यादव, सत्यनारायण रजक, रामदयाल पासवान, मो. इकबाल हुसैन, अमित कुमार पासवान, डा. केके चौधरी, राजकेश्वर रजक, प्रा. सुधीर यादव, डा. सुधांशु कुमार, आलोक कुमार, मुन्ना कुमार, संजय सिंधू, रमेश राम, प्रदीप पासवान, योगेंद्र राम, डोमन रविदास, रंजीत पासवान सहित कई लोग मौजूद थे. फोटो. 21 पूर्णिया 22- समारोह में उपस्थित महापौर विभा कुमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन