वारंटी के घर पर पुलिस ने लगाया इश्तेहार

फरार वारंटी के घर कुर्की जब्ती की जाएगी.
बैसा. रौटा पुलिस ने चोरी कांड में रौटा थाना कांड संख्या 116 / 19 के फरार वारंटी के घर इश्तेहार लगाया. फरार वारंटी में मो इजहार उर्फ छोटू ग्राम गमहरिया थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में रौटा थाना में पदस्थापित पुअनि कामेश्वर राय के द्वारा आरोपी के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तेहार लगाया गया. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि आत्मसमर्पण नहीं करने पर फरार वारंटी के घर कुर्की जब्ती की जाएगी. फोटो:-25 पूर्णिया 15- इश्तेहार लगाते पुलिस पदाधिकारी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










