सांसद के सौजन्य से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए मिला गद्दा

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया के रंगभूमि मैदान स्थित उड़ान फिजिकल एकेडमी को खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा मिली है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की ओर से हाई जंप के लिए विशेष गद्दा (मैट) उपलब्ध कराया गया. इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को अब सुरक्षित और बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा.कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रवक्ता राजेश यादव मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और जिला स्तर के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी अक्सर उनकी प्रगति में बाधा बनती है. इस गद्दे के मिलने से हाई जंप का अभ्यास अब पहले से ज्यादा सुरक्षित और प्रोफेशनल तरीके से हो सकेगा. छात्र देवा उडांव, दीपक उडांव और काजल कुमारी सहित कई युवा खिलाड़ियों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और वे जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. मौके पर अरुण यादव, अनिल उरांव, सुमित यादव,सयुब आलम करन यादव, नितेश गुप्ता, सोनू यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन