पेंशनर्स समाज ने किया सात लोगों को सम्मानित

बिहार पेंशनर्स समाज की बनमनखी शाखा द्वारा डा. के के चौधरी समेत कई अतिथियों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान वार्षिक उत्सव के मौके पर दिया गया.
पूर्णिया. बिहार पेंशनर्स समाज की बनमनखी शाखा द्वारा डा. के के चौधरी समेत कई अतिथियों को सम्मानित किया गया. यह सम्मान वार्षिक उत्सव के मौके पर दिया गया. डा. चौधरी इसमें विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल हुए थे. इस मौके पर उन्होंने साहित्यिक रुचि के लोगों के हित में अपने विचार भी रखे. बुजुर्गों से खचाखच भरे पंडाल में सात बुजुर्गों को पुष्प माल, चादर से सम्मानित किया गया. इसमें विश्वनाथ शरण यादव, रमेश कुमार सिंह, डा. के.के.चौधरी, मुरलीधर यादव, अरविंद कुमार झा, सुनील कुमार सिंह और एस.के.चौधरी शामिल हैं. इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




