बनमनखी में शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता : संजय कुमार

Updated at : 14 Aug 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
बनमनखी में शांति व्यवस्था पहली प्राथमिकता : संजय कुमार

बनमनखी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि बनमनखी. 2009 बैच के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बनमनखी थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व पुलिस निरीक्षक संजय कुमार जन शिकायत कोषांग में पदस्थापित थे. नवपदस्थापित इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बनमनखी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. थाना क्षेत्र में शराब तथा स्मैक के कारोबारी पर विशेष नजर रहेगी और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बताया कि बनमनखी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना है और अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा. उन्होंने बताया कि थाना में सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा.बनमनखी में भयमुक्त ,अपराध मुक्त और शांति वातावरण बनाए रखना मेरा मुख्य उद्देश्य है. फोटो परिचय:- 14 पूर्णिया 18- नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजय कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन