गड्ढे में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 6:42 PM
घटना बुधवार शाम करीब 5:30 की बतायी गयी
केनगर. कृत्यानंदनगर थानाक्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या पांच स्थित मिल्की टोला में आंगन के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से करीब 18 माह के एक बच्चे की मौत हो गयी. घटना बुधवार शाम करीब 5:30 की बतायी गयी. मृतक अक्षय कुमार के पिता मोनू कुमार शर्मा व दादा मित्तन शर्मा परोरा मिल्की टोल निवासी बताये गये. जानकारी के अनुसार अक्षय आंगन में खेल रहा था और उसकी मां झाड़ू लगा रही थी. इसी क्रम में बालक घुटने के बल चल कर पानी वाले गड्ढे में गिर पड़ा और डूबने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि परिजन कृत्यानंद नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक बालक के घर कोहराम मचा है .माता- पिता, दादा – दादी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फोटो – 27 पूर्णिया 24- रोते बिलखते परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










