नेशनल टैलेंट हंट अभियान से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : बिजेन्द्र

Updated:
विज्ञापन
नेशनल  टैलेंट हंट अभियान से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : बिजेन्द्र

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे नेशनल टैलेंट हंट अभियान से पार्टीं संगठनात्मक रुप से मजबूत होगी. श्री यादव ने कहा है कि जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, डेलीगेट एवं पूर्व विधायक पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूती देंगे. उन्होंने पार्टी के सभी सक्रिय साथियों से कार्य प्राथमिकता के आधार पर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने कीअपील की है. यहां जारी बयान में कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं, विद्यार्थियों और प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच भी है. श्री यादव ने कहा है कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब हम समाज के हर वर्ग को जोड़ें. इस अभियान के माध्यम से युवाओं को जोड़कर हम संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बना सकते हैं . इसलिए कि प्रतिभाशाली व्यक्ति जब आएंगे तो समाज का विकास होगा. जानकारी के अभाव में जो युवा भटक रहे हैं, उन्हें सहयोग कर ऊपर उठने की दिशा में यह कारगर पहल होगी. आज समाज के लोग अपने मिशन से भ्रमित हो रहे हैं और इस हालात में यह अभियान उनका संबल बन सकता है. आह्वान करते हुए श्री यादव ने कहा है कि आइये, हम सब मिलकर इसी अभियान को सफल बनाएं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिभाशाली व्यक्तियों के लेकर जिला और बिहार में एक पहचान बनाएं.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन