नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम ऐतिहासिक : पल्लवी गुप्ता

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम ऐतिहासिक :  पल्लवी गुप्ता

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’को इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक पहल बताया. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को एकजुट कर उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं आत्मविश्वासी बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा.उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं-जैसे उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जन-धन योजना एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है. इससे महिलाओं की भागीदारी शासन-प्रशासन से लेकर उद्यमिता तक लगातार बढ़ रही है.उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की सभी महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन