ePaper

संपत्ति विवाद में अपने ही बेटे ने मां को पीट पीट कर मार डाला

Updated at : 30 Sep 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

संपत्ति विवाद में अपने ही बेटे ने मां को बांस से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

पूर्णिया. संपत्ति विवाद में अपने ही बेटे ने मां को बांस से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित हांसदा रोड के मुंशीबाड़ी में हुई. मृतक महिला दिवंगत भोक्ता उड़ाऊ की पत्नी भादो देवी 66 वर्ष बतायी गयी है. घटना की सूचना के बाद सदर थाने की पुलिस पहुंचकर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. आरोपी पुत्र का नाम हरिश्चंद्र मिंज 30 वर्ष बताया गया है. घटना के संबंध में मृतका का बड़ा पुत्र जितेंद्र मिंज ने बताया कि घर पर उसकी मां और हरिश्चंद्र के अलावा कोई नहीं था. हरिश्चंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा था. संपत्ति को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गयी. बात बढ़ने पर उसने आंगन में रखे बांस से मां को पीट-पीटकर मार डाला. जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां का शव फर्श पर पड़ा है. तब उसका आरोपी भाई घर पर ही मौजूद था. उसने बताया कि वह दो भाई में बड़ा है और मझले भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. उसने बताया कि उसकी मां का आरोपी भाई हरिश्चंद्र मिंज अत्यंत दुलारा बेटा था, बावजूद इसके उसने उसकी हत्या कर दी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि मृतका के पुत्र जितेंद्र मिंज के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में आरोपी पुत्र हरिश्चंद्र मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया केि घरेलू विवाद को लेकर घटना हुई. फोटो. 30 पूर्णिया 18- पोस्टमार्टम पहुंचे मृतका के परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन