ePaper

डोर टू डोर संपर्क कर विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated at : 08 Sep 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
डोर टू डोर संपर्क कर विधायक ने चलाया सदस्यता अभियान

पूर्णिया विधानसभा

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत शहर के बेगमाबाद टोला में सदर विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर संपर्क कर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया. राधाकृष्ण मंदिर पर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. विधायक ने वार्ड में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया तथा उनकी स्थानीय कठिनाई से भी अवगत हुए. श्री खेमका ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है. इसका सदस्य बनना राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना है. विधायक ने कहा भाजपा की सदस्यता का शुभारम्भ होते ही तीन से चार दिनों में 1.5 करोड़ से ज्यादा नागरिकों ने देश में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है तथा बिहार में लगभग 35 लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. भाजपा का सदस्यता अभियान 25 सितम्बर तक गांव,टोला तथा हर बूथ तक चलेगा. श्री खेमका ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर कम से कम सौ सदस्य बनाने का आग्रह किया तथा सभी भाइयों बहनों से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने की अपील की. सदस्यता अभियान में अध्यक्ष पवन सहनी मुनिधर महालदार अजय साह मुन्ना ठाकुर मंगल महालदार मानिक चन्द्र साह गोबिंद साह संजय सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. फोटो. 8 पूर्णिया 30- सदस्यता अभियान में शामिल विधायक विजय खेमका

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन