गार्ड को बंधक बना बदमाशों ने 227 बोरा मक्का लूटा

Updated at : 09 Jun 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गार्ड को बंधक बना बदमाशों ने 227 बोरा मक्का लूटा

सदर थाना क्षेत्र के बरसोनी के राजभर टोला में हुई घटना

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के बरसोनी के राजभर टोला में हुई घटना पूर्णिया. बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर गोदाम में घुसकर करीब 227 बोरा मक्का लूट लिया. मक्का करीब 3.50 लाख मूल्य का था. सात की संख्या में पहुंचे शातिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना शनिवार की देर रात सदर थाना क्षेत्र के बरसौनी के राजभर टोला में हुई. सूचना मिलते के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. घटना को लेकर गोदाम के सुपरवाइजर ने थाने में आवेदन दिया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. गोदाम के सुपरवाइजर सूरज कुमार ने बताया कि वे रोजाना की तरह देर शाम राजभर टोला स्थित मक्का गोदाम बंद कर घर चले गये थे. गोदाम की रखवाली विष्णु राय नाम का गार्ड कर रहा था. गार्ड ने फोन कर गोदाम में बदमाशों द्वारा घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिये जाने की जानकारी उन्हें दी गई. जानकारी मिलने के बाद वह गोदाम पर पहुंचे. गार्ड ने बताया कि वह गोदाम की रखवाली कर रहा था. इसी दौरान सात की संख्या में बदमाश आ धमके. दो बदमाश के पास पिस्टल था, जिसका भय दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया और गोदाम का ताला तोड़ दिया. इसके बाद गोदाम में रखा मक्का की बोरी को साथ लाये मिनी ट्रक में लोड कर भाग निकले. गार्ड ने बताया कि सभी बदमाश अपने अपने चेहरे को गमछा से ढक रखा था. सभी आपस में स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे. फोटो. 9 पूर्णिया 22- घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन