आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है गणेश महोत्सव- मंत्री

Updated at : 09 Sep 2024 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है गणेश महोत्सव- मंत्री

कृत्यानंदनगर प्रखंड के चंपानगर युवा संघ द्वारा चंपानगर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव धार्मिक पूजनोत्सव का मंत्री लेशी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, केनगर प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज तथा नगर पंचायत चंपानगर की मुख्य पार्षद मधु देवी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.

विज्ञापन

चंपानगर दुर्गा मंदिर परिसर में गणपति महोत्सव का मंत्री व पूर्व सांसद ने किया उद्घाटन, केनगर. कृत्यानंदनगर प्रखंड के चंपानगर युवा संघ द्वारा चंपानगर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय गणेश महोत्सव धार्मिक पूजनोत्सव का मंत्री लेशी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, केनगर प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज तथा नगर पंचायत चंपानगर की मुख्य पार्षद मधु देवी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. मंत्री ने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और संपूर्ण प्रदेश वासियों के लिए सुख -शांति ,समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की. उन्होंने महोत्सव को आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया. वहीं पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार के महोत्सव से सद्भाव और बंधुत्व कायम होता है. कार्यक्रम में बच्चों ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, नशा मुक्ति पर झांकी के माध्यम से समाज को इस कुप्रथा से बचने का संदेश दिया. मंच का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता एवं शंभु जयसवाल ने किया. इस मौके पर पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम,समाजसेवी पंकज कुमार बिहारी, गोकुलपुर मुखिया नीरज कुमार, जगनी मुखिया मंगल ऋषि, पैक्स अध्यक्ष बीरबल कुमार मंडल, जदयू के किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता , जगनी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार मंडल ,प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह, मजरा पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष कदम लाल मेहता आदि उपस्थित थे. विधि व्यवस्था नियंत्रित रखने के लिए चंपानगर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी पुलिस बल के साथ तत्पर एवं मुस्तैद दिखीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन