आदित्यधाम में सजेगा आज भगवान भास्कर का दरबार

Updated:
विज्ञापन
आदित्यधाम में सजेगा आज भगवान भास्कर का दरबार

आदित्यधाम में

विज्ञापन

पूर्णिया. सूर्य सप्तमी के अवसर पर मरंगा के वीवीआइटी परिसर स्थित आदित्यधाम में रविवार को भगवान भाष्कर का दरबार सजेगा. इस अवसर पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अनुष्ठान किया जाएगा. पूजन के बाद हवन अनुष्ठान होगा और फिर भगवान भाष्कर की महाआरती उतारी जाएगी. यह जानकारी देते हुए शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित उमेश मिश्र ने बताया कि इस पूजन अनुष्ठान में पूर्णिया और आसपास के जिलों के शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में भागीदारी निभाएंगे. याद रहे कि विद्या बिहार इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कैम्पस स्थित आदित्यधाम सूर्य मंदिर में हर साल सूर्य सप्तमी यानी माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को भगवान भास्कर की पूजा व्यापक पैमाने पर की जाती है. इस दिन आरोग्य और प्रकाश के देवता भगवान सूर्य की उपासना की जाती है. पंडित उमेश मिश्र बताते हैं कि इस दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान सूर्य की पूजा करने से लोगों को आरोग्य, धन-संपदा की प्राप्ति होती है. गौरतलब है कि विद्या विहार ग्रुप के चेयरमैन दिवंगत रमेश चंद्र मिश्र द्वारा इस सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया था. वर्ष 2016 के 10 फरवरी को इस मंदिर में भगवान भाष्कर की प्राण -प्रतिष्ठा की गई थी और उस समय से लगातार यह अनुष्ठान यहां होता आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन