14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, तैयारी पूरी

Updated at : 11 Sep 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत  का आयोजन, तैयारी पूरी

तैयारी पूरी

विज्ञापन

पूर्णिया. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा 14 सितंबर को इस वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जायेगी. इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जायेगा.

चिन्हित किये गये 5000 लंबित मामले

इस राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु व्यवहार न्यायालय के लगभग 5000 सुलहनीय व शमनीय प्रकृति के लबित मामले को चिन्हित किया गया है. चिन्हित मामलों के सभी पक्षकारों एवं पीडितों को सबंधित थाना के माध्यम से नोटिस भेजा गया है. वहीं पूर्व-वाद के मामलों में राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक, बीएसएनएल एवं अन्य से संबंधित लगभग 26,700 बकायेदारों/ऋणियों को नोटिस भेजा गया है. 28 अगस्त से प्री-सिटिंग/प्री-काउन्सेलिंग हो रही है, जिन वादकारियों एवं विपक्षियों को लोक अदालत से पूर्व आपसी सुलहनामा के आधार पर मामलों का निपटारा कराना चाहते हैं वे संबंधित न्यायालय में जाकर मामले का निपटारा करा सकते हैं.

वाद निष्पादन के लिए 16 पीठ का गठन

वाद निष्पादन हेतु व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के लिए 16 पीठ का गठन किया गया है. अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के लिए एक-एक पीठ का गठन किया गया है. पक्षकारों की सुविधा के लिए जिनका वाद जिस न्यायालय में लंबित है उनका वाद का निस्तारण उसी न्यायालय में समझौता के आधार पर किया जायेगा. आमजनों के सुविधा के लिए पांच हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पारा विधिक स्वयं सेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है.फोटो-11 पूर्णिया 8- प्रचार वाहन को रवाना करतीं प्राधिकार के सचिव पल्लवी आनंद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन