शराब तस्कर दो महिला गिरफ्तार

चंपानगर थाना
केनगर. चंपानगर थाना पुलिस ने बीते बुधवार को एक महिला को भारी मात्रा में देसी चुलाई शराब के साथ तथा देसी चुलाई शराब बरामद मामले में फरार चल रहे एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार महिला पुनिया देवी नगर पंचायत चंपानगर वार्ड संख्या 3 स्थित प्राणपट्टी गांव निवासी है. उसे 16 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वहीं देसी चुलाई शराब मामले में फरार चल रही नगर पंचायत चंपानगर के वार्ड संख्या 8 स्थित नर्सरी टोला निवासी सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया कि आरोपित सुमित्रा देवी के घर से 20 सितंबर 2024 को देसी चुलाई शराब बरामद की गयी थी. उसकी ही भाभी के बयान पर कांड संख्या 81/2024 दर्ज हुआ था. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों गिरफ्तार महिला को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










