गृहमंत्री अमित शाह से मिलीं लेशी सिंह, ‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ के निर्माण का किया अनुरोध

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ के निर्माण का किया अनुरोध

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने नयी दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया.मंत्री लेशी सिंह ने मुलाकात के दौरान जिले के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के.नगर प्रखंड अधीन आस्था के प्रमुख केंद्र प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर (मजरा) भवानीपुर का पवित्र प्रतीक चिन्ह गृह मंत्री को सप्रेम भेंट किया. इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने मां कामाख्या मंदिर, मजरा भवानीपुर का इतिहास बताते हुए इस देश के प्रमुख पर्यटन मानचित्र में शामिल करते हुए इसके समग्र विकास के लिए ‘मां कामाख्या कॉरिडोर’ के निर्माण का अनुरोध पत्र भी सौंपी. मंत्री लेशी सिंह ने वार्ता के क्रम में गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराया कि मां कामाख्या देवी मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष चेती नवरात्रि में भव्य तरीके से कामाख्या महोत्सव का आयोजन होता है.अब इस महोत्सव को बिहार सरकार द्वारा राजकीय मेला का भी दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा कि मां कामाख्या मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है. माता के आशीर्वाद से इस पावन धाम की पहचान राष्ट्रीय फलक पर स्थापित हो, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंत्री लेशी सिंह को आश्वस्त किया की मां कामाख्या कॉरिडोर निर्माण के लिए सकारात्मक कदम उठाया जायेगा. इसके लिए मंत्री श्रीमती सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया.मंत्री श्रीमती सिंह ने गृह मंत्री को सुविधानुसार मां कामाख्या मंदिर पधारने का भी अनुरोध किया.मंत्री श्रीमती सिंह ने उम्मीद जतायी है कि सभी के सहयोग से मां कामाख्या मंदिर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान प्राप्त करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन