पूर्णिया सेवा सप्ताह पर विधिक व जागरूकता शिविर आयोजित

पूर्णिया सेवा सप्ताह
पूर्णिया. पूर्णिया सेवा सप्ताह के अंतर्गत जनमन पीपुल्स फाउंडेशन द्वारा काली जान नया टोला, हासदा (पूर्णिया) में एक विधिक शिविर एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 300 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुमित प्रकाश ने बच्चों से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. जनमन टीम के अधिवक्ताओं ने महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा आवश्यकतानुसार विधिक परामर्श भी प्रदान किया. शिविर के दौरान कई प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श प्राप्त किया. जनमन पीपुल्स फाउंडेशन के नितीश कुमार ने शिविर में उपस्थित सभी नागरिकों, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक योजनाओं और अधिकारों की जानकारी पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग और सशक्त बन सके. इस कार्यक्रम में टुगेदर वी फाउंडेशन , आनंद फाउंडेशन एवं सोशल टीम पूर्णिया फाउंडेशन के युवाओं महत्वपूर्ण भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










