बनमनखी में आज लगेगा जीविका का रोजगार सह मार्गदर्शन मेला

Updated:
विज्ञापन

बनमनखी में

विज्ञापन

पूर्णिया. 29 नवम्बर को जीविका द्वारा बनमनखी के धरहरा स्थित भक्त प्रहलाद मंदिर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला दिन के 10 बजे से शाम के 4 बजे तक चलेगा. इस मेला में राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 15 से अधिक कंपनियां भाग ले रही है. दीन दयाल उपाध्याय – ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत लगाए जा रहे इस मेला में युवाओं को उनकी योग्यता एवं हुनर के मुताबिक रोजगार पाने का सीधा अवसर प्राप्त होगा. मेला में पांचवीं पास से लेकर परास्नातक पास बेरोजगार युवक तथा युवती के साथ साथ तकनीकी विषय से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए भी समान रूप से अवसर उपलब्ध रहेगा. वहीं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, पूर्णिया में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाने के इच्छुक लोगों के लिए भी अपना निबंधन कराने का विकल्प मौजूद होगा. मेला में भाग लेने वाली कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, गार्जियन सिक्यूरिटी, नवभारत फ़र्टिलाइज़र, एल आई सी, होप केयर, शिवशक्ति बायोटेक, उर्वरधारा एग्रो, एलएनजे स्किल्स, इन्फो वैली रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, क्वास कॉर्प, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसआईएस सिक्योरिटीज जैसी कंपनियों के नाम प्रमुख हैं. फोटो. 28 पूर्णिया 8- प्रचार वाहन को रवाना करते जीविका के अधिकारी

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन