करंट लगने से बुजुर्ग की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
करंट लगने से बुजुर्ग की हालत गंभीर

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में मंगलवार को विद्युत स्पर्शाघात में बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान जावे पंचायत के वीरसेल वार्ड संख्या 3 बुद्धू चक निवासी 70 वर्षीय देवल मंडल के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि घर में बिजली का तार लटका हुआ था. उस होकर निकल रहे थे. अचानक तार के स्पर्श हो जाने से जोरदार झटका लगा जिससे वह बेहोश होकर गिर गये. परिजन इलाज के लिए अस्पताल लाये. उसका इलाज चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार, एएनएम गीता कुमारी, पिंकी कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी सुनील शर्मा ने किया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन