इटहरी नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ गेहूं व मक्के की फसल बर्बाद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2025 5:16 PM
इटहरी नहर टूटने से
धमदाहा. प्रखंड के इटहरी पंचायत में नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगे गेहूं व मक्के की फसल बर्बाद हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि नहर में पानी आने से इटहरी पंचायत की छोटी इटहरी नहर के पास पश्चिम भाग की नहर मंगलवार की मध्य रात्रि टूट जाने से सैकड़ों एकड़ में लगे गेहूं व मक्केे की फसल बर्बाद हो गयी. सुबह जब किसान अपने खेत गये तो देखा कि पूरा पानी पानी है. ग्रामीणों ने सिचाई विभाग को इसकी सूचना दी. इसके बाद सिंचाई विभाग ने जेसीबी से नहर के टूटे बांध की मरम्मत करवायी. फोटो. 8 पूर्णिया 7- टूटे नहर से खेत में फैला पानी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










